'इंडियाज गॉट टैलेंट' टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा रिएलिटी शो है, जिसके हर सीजन में नई-नई प्रतिभाएं सामने आती हैं। इस शो के जरिए इंडिया के बहुत से प्रतिभाशाली लोग अपना हुनर दिखाने स्टेज पर आते हैं। इस शो में कंटेस्टेंट ऐसे- ऐसे करतब करते हैं, जिन्हें देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक प्रतियोगी आग की लपटों में फंस गया और उसकी चीख सुनकर शो के जज बादशाह अपनी सीट छोड़कर टास्क रुकवाने के लिए दौड़ पड़े।