सोनाली बेंद्रे, विवेक ओबेरॉय और डायरेक्टर ओमंग कुमार के साथ इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ अपने नए सीजन के साथ लौट आया है। 30 जून से शनिवार और रविवार को रात 9 बजे से शुरू होने वाले इस शो की लॉन्चिंग पर शो के मेंटॉर ने शो के बारे में विस्तार से बताया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बच्चों के इस टैलेंट हंट को निखारता यह तीसरा सीजन है। पता हो कि कार्तिकेय राज, कार्तिकेय मालवीय, तमन्ना दीपक और प्रणीत शर्मा जैसे कई बाल कलाकार को दुनिया के सामने नाम कमा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस शो का इस बार का सीजन बाकी सीजन से अलग रहने वाला है। इसमें एकदम नई तरह के बच्चों की टैलेंट को निखारा जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ सीजन 3 के लिए मुंबई सहित दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, पटना, जयपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ और बंगलुरू में ऑडीशन्स किए गए हैं। इन ऑडीशन्स में चुने गए बच्चों को मुंबई लाकर इन्हें शो के लिए तैयार किया गया है। इस तैयारी के लिए बच्चों को इंडस्ट्री के कुछ बेहद हुनरमंद कलाकारों का गाइडेंस भी मिला है।
आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ का पहला सीजन साल 2013 में लॉन्च किया गया था। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद दूसरा और अब इसका तीसरा सीजन आया है।