फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India’s Best Dancer 2: महाराष्ट्र की सौम्या कांबले के सिर सजा इंडियाज बेस्ट डांसर 2 का ताज, शानदार गाड़ी के साथ मिले इतने लाख रुपये

Mon, 10 Jan 2022 11:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
soumya kamble - फोटो : Instagram
सोनी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को अपना बेस्ट का नेक्सट अवतार मिल चुका है। इस बार इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 का ताज महारष्ट्र के पुणे की सौम्या कांबले के सिर के सजा है। आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में गौरव सरवन, सौम्या कामले, जमरूद, रोजा राणा, रक्तिम ठाकुरिया को 5 फाइनलिस्ट डांसर के तौर पर चुना गया था। जिनमें से सौम्या कांबले को विनर चुना गया तो वहीं उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी सम्मानित कया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सौम्या कांबले - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार चमचमाती गाड़ी के साथ मिले 15 लाख रुपये-
इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर महाराष्ट्र की डांसर सौम्या कांबले  को बेस्ट डासंर ट्रॉफी मिलने के साथ ही बतौर इनाम के रूप में सोनी टीवी की तरफ से 15 लाख रुपये का चेक और एक चमचमाती शानदार गाड़ी भी दी गई है। आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 जीतने वाली सौम्या कांबले तबियत खराब होने के चलते फाइनल में शामिल नहीं हो पाई और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका ने भी किसी तरह की कोई परफॉरमेंस नहीं दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
वर्तिका झा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरियोग्राफर वर्तिका झा को मिला 5 लाख का चेक-
आपको बता दें कि इस सीजन में विनर रही सौम्या कांबले को वर्तिका झा ने कोरियोग्राफ किया था और उनकी जीत में वर्तिका का बहुत सहयोग रहा। इसलिए सोनी टीवी की तरफ से वर्तिका झा को भी सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में कोरियोग्राफर वर्तिका झा को बतौर 5 लाख रुपये का चेक दिया गया है।

4 of 5
India’s Best Dancer 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चारों फाइनलिस्ट को मिला 1 लाख का चेक-
आपको बता दें कि बेस्ट 5 फाइनलिस्ट में जयपुर के गौरव सरवन फर्स्ट रनरअप, ओडिशा की रोजा राणा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसी के साथ रक्तिम ठाकुरिया को तीसरा और जमरूध को चौथा स्थान मिला है। इन चारों फाइनलिस्ट को भी इनाम के रूप में 1 लाख रुपये का चेक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India’s Best Dancer 2 - फोटो : insta/sonytvofficia
आशा भोसले ने दिया छोटी हेलेन का खिताब-
इंडियाज बेस्ट डांसर की विनर सौम्या कांबले को दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 'हमारी छोटी हेलेन' का खिताब दिया है। सौम्या के डांस ने आशा भोसले और फैंस के साथ ही सभी जजों का दिल भी जीत लिया है। सभी जजों ने सौम्या की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें