जमरूद व उनकी कोरियोग्राफर सोनाली कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केरल में रहने वाले जमरूद अपने फ्रीस्टाइल, सेमी क्लासिकल, बॉलीवुड, लिरिकल एवं हिप हॉप डांस स्टाइल्स के लिए जाने जाते हैं। ऑडिशन राउंड के दौरान जजों का दिल जीतने वाले ज़मरूद ने इस शो में कुछ यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। जमरूद बताते हैं, "फिनाले में पहुंचने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इसके लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। यह वाकई एक संतोषजनक सफर रहा। दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स को इस सफर में शामिल देखकर बड़ी खुशी हो रही है, जो अब मेरे लिए एक परिवार से बढ़कर हो गए हैं।"