फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की एक सलाह से अंदर तक टूट गए थे अर्जुन कपूर, आज तक है इस बात का अफसोस

Mon, 26 Nov 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor and ranbir kapoor - फोटो : twitter
अर्जुन कपूर सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। यह शो ऑनएयर हो चुका है जिसमें अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस शो में अर्जुन कपूर के दिए गए कई बयान चर्चा में रहे। इस बीच अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor - फोटो : twitter
अर्जुन कपूर से शो के दौरान करण जौहर ने कई सवाल पूछे। शो के दौरान जब करण ने अर्जुन से पूछा - 'तुम रिलेशनशिप को लेकर वरुण धवन या फिर रणबीर कपूर में से किस एक्टर से सलाह लेना पसंद करोगे?' करण के इस सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा - 'तुम सही में पागल हो गए हो। मुझे लगता है कि एक्टर्स एक दूसरे को सलाह देने में बहुत खराब हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
ranbir and arjun - फोटो : twitter
अर्जुन कपूर ने कहा - 'एक बार रणबीर कपूर से मैंने रिलेशनशिप में सलाह ली थी। उसके दूसरे दिन मैंने रिश्ता खत्म कर दिया था। एक दिन हम दोनों बालकनी में एक साथ खड़े हुए थे। रणबीर ने अंधेरे की तरफ देखा और कहा - 'तुम खुश नहीं हो, जाने दो। सात दिन बाद मुझे एहसास हुआ कि ब्रेकअप नहीं करना चाहिए था।' 

4 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor - फोटो : twitter
अर्जुन कपूर ने आगे कहा - 'ब्रेकअप होने के बाद मैं काफी परेशान था। इसलिए कोई भी रणबीर कपूर से रिलेशनशिप को लेकर सलाह न ले तो अच्छा है।' आपको बता दें, इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि यह दोनों 2019 तक शादी भी कर सकते हैं। इस बात को तब और जोर मिला जब करण के सवाल पर अर्जुन ने कहा - 'नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो अर्जुन और मलाइका ने घर भी खरीद लिया है। खबरों की मानें तो नया घर साथ मिलकर खरीदा है जो कि मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास है। मलाइका और अर्जुन इस घर में रहेंगे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है। इतना जरूर है कि दोनों आजकल एक साथ समय बिताते हुए अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें