फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल के इस शौक से अजय देवगन इस कदर हो गए परेशान, बोले- 'बुढ़ापे में उसे ये...'

Mon, 26 Nov 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol, Ajay Devgn - फोटो : Koffee with Karan
करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचकर अजय देवगन ने सालों पुरानी दुश्मनी को आखिरकार खत्म कर लिया। शो में अजय देवगन एक्ट्रेस और पत्नी काजोल के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे। शो के दो वीडियो सामने आए हैं जो कि काफी मजेदार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kajol and karan - फोटो : file photo
हर हफ्ते करण जौहर गेस्ट सेलिब्रिटीज के राज खोलते हैं। अजय देवगन और काजोल के रिश्ते के बारे में भी उन्होंने कई सवाल किए। इस दौरान पति-पत्नी की इस जोड़ी के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। यही नहीं अजय ने काजोल से जुड़े कई सीक्रेट्स खोले, जिसका काजोल ने भी करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Kajol, Ajay Devgn - फोटो : file photo
वीडियो में अजय देेवगन बताते हैं कि 'काजोल को तस्वीरें क्लिक करवाना बेहद पसंद है। इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन एक तस्वीर लेने के बाद उसे ठीक करने के लिए 3 घंटे बर्बाद किए जाते हैं क्योंकि उस तस्वीर को पोस्ट करना है। वह पहले ये सब कभी नहीं करती थी लेकिन अब बुढ़ापे में...' अजय देवगन की बात सुनकर करण जौहर हैरान रह जाते हैं।




 

4 of 5
Kajol, Ajay Devgn - फोटो : file photo
अजय देवगन के इस तरह खिंचाई के बाद काजोल भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने तुरंत अजय देवगन से कहा कि 'तुम्हारा बुढ़ापा होगा मेरा तो नहीं है।' काजोल यही नहीं रुकीं, करण जौहर के कई सवालों पर वो तुरंत रिएक्शन देती नजर आईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajol, Ajay Devgn - फोटो : file photo
बता दें कि करण जौहर और अजय देवगन के रिश्ते में खटास फिल्म शिवाय की रिलीज के दौरान हुई थी। सोशल मीडिया पर कमाल आर खान ने फिल्म के कुछ सीन लीक कर दिए थे। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कमाल आर खान की एक रिकॉर्डिंग सामने आई थी। जिसमें केआरके कह रहे थे कि शिवाय की मार्केटिंग खराब करने के लिए करण जौहर ने उन्हें 25 लाख रुपये दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें