Hina Khan
- फोटो : file photo
हिना खान
'बिग बॉस सीजन 11' में हिना खान बतौर कंटेस्टेंट आईं। हिना ने शो को उम्दा खेला। यहां तक कि टॉप 3 फाइनलिस्ट में भी रहीं। इसके बावजूद हिना खान शो के दौरान कई बार सलमान खान के गुस्से का शिकार हुईं। हिना खान मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा का किरदार निभा चुकी हैं। ऐसे में हिना के शो में आते ही लोग यह देखने के लिए उत्सुक थे कि वह असलियत में किस तरह की हैं। ऐसे में जब से हिना शो में आईं तो कुछ कंटेस्टेंट को छोड़कर उनकी घर में किसी के साथ नहीं बनीं। यहां तक कि उन्हें झूठी, अहंकारी और ड्रामेबाज भी कहा गया। कई बार वीकेंड स्पेशल के दौरान सलमान भी उनकी क्लास लगाते नजर आए।