फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में आ चुके हैं ये 7 LGBT कंटेस्टेंट्स, इस सेलेब द्वारा शाहरुख पर कमेंट सुन भड़के थे सलमान

Tue, 24 Sep 2019 03:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bigg boss contestants - फोटो : social media
'बिग बॉस' के मेकर्स की कोशिश होती है कि ऐसे कंटेस्टेंट शो में आएं जिससे दर्शकों की रुचि बनी रहे। 'बिग बॉस' के लगभग हर सीजन में एलजीबीटी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कंटेस्टेंट हिस्सा लेते रहे हैं। अब जब 'बिग बॉस' 13 शुरू होने वाला है तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में।

विज्ञापन

2 of 8
bobby darling - फोटो : file photo
बॉबी डार्लिंग
'बिग बॉस' सीजन 1 में बॉबी डार्लिंग ने एलजीबीटी समुदाय को प्रस्तुत किया। विवाद और बॉबी डार्लिंग का चोली दामन का साथ रहा है। बॉबी डार्लिंग 'बिग बॉस' के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2010 में उन्होंने जेंडर सर्जरी करवाई थी और उसके बाद वो पंकज से बॉबी डार्लिंग बन गईं।
विज्ञापन

3 of 8
rohit verma - फोटो : social media
रोहित वर्मा
'बिग बॉस' 3 में फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा शामिल हुए थे। सीजन 3 में रोहित वर्मा और अभिनेता कमाल आर खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया था कि केआरके ने रोहित के सिर पर बोतल दे मारी थी। 'बिग बॉस' ने इस पर एक्शन लेते हुए केआरके को तुरंत घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

4 of 8
laxmi narayan tripathi - फोटो : social media
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
'बिग बॉस' सीजन 5 में मशहूर ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट लक्ष्मी ने हिस्सा लिया था। वो शो में एलजीबीटी समुदाय को प्रस्तुत कर रही थीं। 'बिग बॉस' के अलावा लक्ष्मी 'सच का सामना', '10 का दम' और 'राज पिछले जनम का' में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 8
इमाम सिद्दिकी - फोटो : file photo
इमाम सिद्दीकी
फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी ने 'बिग बॉस' सीजन 6 में हिस्सा लिया था। एक एपिसोड में इमाम सिद्दीकी ने शाहरुख खान की सफलता के पीछे खुद का हाथ बताया था। जिसके बाद सलमान ने उनकी क्लास लगा दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
vivek mishra - फोटो : social media
विवेक मिश्रा
'बिग बॉस' सीजन 7 में योग गुरु और एलजीबीटी राइट्स एक्टिविस्ट विवेक मिश्रा पहुंचे। विवेक 'न्यूड योग गुरु' के नाम से भी जाने जाते हैं। विवेक ने श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

7 of 8
vj andy - फोटो : social media
वीजे एंडी
'बिग बॉस' 7 में विजय कुमार यानी वीजे एंडी ने हिस्सा लिया था। एंडी चैनल वी के लिए शो करके मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ और टीवी शोज भी होस्ट किए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
sushant divgikar bigg boss - फोटो : social media
सुशांत दिवगिकर
'बिग बॉस' 8 के कंटेस्टेंट सुशांत साल 2014 में मिस्टर गे इंडिया रह चुके हैं। उन्होंने मिस्टर गे वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भारत की ओर से हिस्सा लिया था। सुशांत बतौर मॉडल कई बार रैंप वॉक कर चुके हैं।

सलमान के गुस्से का शिकार हुए 'बिग बॉस' के ये 8 कंटेस्टेंट, 2 को निकलवा दिया था घर से बाहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें