फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI GOA 2024: देसी ओटीटी ‘वेव्स’ ने पैदा कर दी मनोरंजन की लहर, समझिए कि क्या क्या मुफ्त मिलने वाला है...

सार

ओटीटी पहले दिन से हिट है और इस पर पहले ही दिन जैकी चैन की फिल्म ‘मंकी किंग द हीरो इज बैक’ की चर्चा यहां गोवा में लोग सबसे ज्यादा करते नजर आए।

 
विज्ञापन
1 of 6
वेव्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये और बात है कि देश का सबसे नया ये ओटीटी वेव्स अभी डेवलपमेंट स्टेज में हैं और आने वाले दिनों में इस पर बालभारती से लेकर योजना तक तमाम सरकारी पत्रिकाओं के नए से नए पीडीएफ संस्करण भी मुहैया हो सकते हैं, लेकिन ये क्या कम है कि इस ओटीटी पर आप शाहरुख खान का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘फौजी’ और श्याम बेनेगल का बनाया कालजयी धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ चलते फिरते कभी भी अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। ओटीटी पहले दिन से हिट है और इस पर पहले ही दिन जैकी चैन की फिल्म ‘मंकी किंग द हीरो इज बैक’ की चर्चा यहां गोवा में लोग सबसे ज्यादा करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
वेव्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोवा में चल रहे भारत के 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी इफ्फी गोवा के पहले दिन गोवा में स्थानीय मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस देसी ओटीटी का उद्घाटन किया। ओटीटी को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा असमिया, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में संचालित किया जा सकता है। इस एप का विकास आकाशवाणी ने किया है, हालांकि एप पर इसके डेवलपर का नाम अभी ऑल इंडिया रेडियो ही लिखकर आता है। इस ओटीटी के लॉन्च पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय सचिव संजय जाजू ने वेव्स को भारत सरकार के डिजिटल इंडिया विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

3 of 6
वेव्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए विकसित ये एप पूर्ण रूप से फ्री है और इस पर जो सबसे आकर्षक गैलरी है, वो है डीडी नॉस्टेल्जिया की। इस गैलरी में दूरदर्शन के चंद सबसे मशहूर धारावाहिक अपलोड किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनमें अभी और इजाफा होगा। शाहरुख खान के धारावाहिक ‘फौजी’ के अलावा धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ और अनुपम खेर की मशहूर फिल्म ‘डैडी’ भी अब इस एप पर फ्री में देख सकते हैं। 10 से अधिक श्रेणियों में इस एप पर मनोरंजन और ज्ञानवर्धक जानकारी है। मशहूर विदेशी कंपनी लॉयंसगेट का एप भी इस पर फ्री में उपलब्ध है। इसी एप पर जॉन विक की मशहूर सीरीज मुफ्त में देखी जा सकती है। 

4 of 6
नवनीत सहगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केंद्र सरकार की डिजिटल भारत निधि, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स और सीएससी ग्रामीण योजनाओं से मजबूती पाने वाले प्रसार भारती के एप वेव्स के बारे में प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल का मानना है कि ये एप स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करता है। उनके मुताबिक ये एप भारतीय घरों में एक महत्वपूर्ण सूचना हब के रूप में कार्य करेगा, जो न केवल पारिवारिक मनोरंजन बल्कि शॉपिंग, गेम्स, और बच्चों एवं युवाओं के लिए समाचार और करंट अफेयर्स का एक अद्भुत संगम है।
विज्ञापन

5 of 6
भेद भरम-फौजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वेव्स एप पर अयोध्या के राम मंदिर से प्रसारित होने वाली आरती लोग रोज देख सकेंगे। इसके अलावा हाल के दिनों में सुर्खियों में रही कुछ नई फिल्में और शो भी इस पर लीज हो चुके हैं। इनमें 'रोल नंबर 52', फौजी 2.0' और फिल्म 'किकिंग बॉल्स' है। इस एप पर यूएस प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रसारण भी शुरू होने जा रहा है। एप पर जो कुछ अन्य फिल्में और शो उपलब्ध हो चुके हैं, उनमें चीन की फिल्म ‘मंकी किंग द हीरो इज बैक’ का हिंदी संस्करण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'फौजा', निर्माता निर्देशक विपुल अमृत लाल शाह का थ्रिलर शो 'भेद भ्रम', पंकज कपूर का पारिवारिक ड्रामा 'थोड़े दूर थोड़े पास' और कैलाश खेर का म्यूजिक रियलिटी शो 'भारत का अमृत कलश' शामिल हैं। एनीमेशन शो 'डॉगी एडवेंचर', 'छोटा भीम', ' तेनालीराम', 'अकबर-बीरबल' भी अपनी महफिल वेव्स पर जमा  चुके हैं।

IFFI: 'कंटेंट क्रिएटर्स की अर्थव्यस्था पर भारत का फोकस', अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोले अश्विनी वैष्णव
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
इस एप की सबसे बड़ी खासियत ये भी है कि इसके लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्यों ने भी प्रसार भारती के साथ मिलकर डॉक्यूड्रामा, रियलिटी शो और अन्य विविध कंटेंट बनाने में योगदान दिया है। इसमें भारतीय सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के संग्रहालय की फिल्में भी शामिल हैं। 

IFFI Goa 2024: युवा निर्माताओं को अभिनेता-निर्देशक बोमन ईरानी की सलाह, बोले- मुझसे मत लीजिए प्रेरणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें