फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं टेलीविजन के 10 आइकॉनिक विलेन, लिस्ट देखकर टीवी पर दोबारा देखने का होगा मन

Sat, 07 Nov 2020 09:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुपम श्याम, कोमोलिका, मेघना मलिक - फोटो : फाइल फोटो
टेलीविजन धारावाहिकों में भी फिल्मों की तरह ही हीरो, हीरोइन और विलेन का कॉन्सेप्ट होता है। टेलीविजन में भी खूंखार विलेन इन दिनों दिखाए जाते हैं। धारावाहिकों में विलेन के किरदार, एक्टिंग के साथ- साथ इनके लुक्स का भी बखूबी ख्याल रखा जाता रहा है। जितना खूंखार विलेन उतना ही स्टाइलिश लुक। टेलीविजन के ऐसे ही आइकॉनिक विलेन के बारे में आज आपको बताते हैं जिनको आप एक बार फिर से टेलीविजन पर देखना पसंद करेंगे...
विज्ञापन

2 of 11
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया (कमोलिका) 
'कसौटी जिंदगी के' धारावाहिक में कमोलिका का किरदार अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। उर्वशी को इस किरदार में खूब पसंद किया गया था। अपने इस निगेटिव किरदार से उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। उनके अभिनय के साथ ही उर्वशी के लुक को भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 11
सुधा चंद्रन - फोटो : फाइल फोटो
सुधा चंद्रन (रमोला सिकंद)
रमोला का किरदार हर वैम्प के लिए एक सीख है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'कहीं किसी रोज' में सुधा चंद्रन के बेहतरीन लुक्स के साथ उनके मेकअप ने उनके किरदार को और खतरनाक बना दिया था।

4 of 11
Meghna Malik
मेघना मलिक (अम्माजी)
धारावाहिक 'ना आना इस देस मेरी लाडो' में अम्माजी के किरदार में मेघना मलिक ने जान फूंक दी थी। जब पहली बार मेघना अम्माजी के रोल में नजर आई थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 38 ही थी। मगर 60 साल की अम्माजी का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। हरियाणवी अम्माजी को आप नफरत भी करेंगे और उनकी एक्टिंग से प्यार भी हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 11
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी (सिंदूरा)
काम्या पंजाबी अपने निगेटिव किरदार के लिए मशहूर हैं। काम्या ने कई सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभाए हैं। जी टीवी के सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में सिंदूरा प्रताप सिंह के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। इस शो में बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन

6 of 11
अश्विनी कालसेकर - फोटो : फाइल फोटो
अश्विनी कलेसकर (जिज्ञासा)
कई टीवी सीरियल्स में ग्लैमरस खतरनाक भाभी का किरदार निभाने वाली जिज्ञसा जाना पहचाना चेहरा है। 'कसम से' में उनका निभाया किरदार आज तक लोगों के जेहन में ताजा है। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में विलेन का रोल किया है। इनकी मुख्य फिल्में गोलमाल सीरीज, फूंक, बदलापुर और जॉनी गद्दार हैं।
विज्ञापन

7 of 11
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम श्याम (सज्जन सिंह)
'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से पहचान पाने वाले अनुपम श्याम ने इस धारावाहिक में निगेटिव किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया कि दर्शक उन्हें आज भी उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं।

8 of 11
Akashdeep Saigal
आकाशदीप सहगल (अंश गुजराल)
धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंश गुजराल के निगेटिव किरदार में लोगों को एक स्टाइलिश विलेन देखने को मिला। इस किरदार को निभाने के बाद आकाशदीप की फैन फॉलोइंड लड़कियों के बीच खासी बढ़ गई थी।

9 of 11
Amrapali Gupta
आम्रपाली गुप्ता (तनवीर)
बात अगर खूबसूरती की करें तो सबसे पहला नाम इसमें आता है धारावाहिक 'कुबूल है' की तनवीर का। जिसका किरदार आम्रपाली गुप्ता ने निभाया था। कुबूल है धारावाहिक में भले ही आम्रपाली ने विलेन का किरदार निभाया लेकिन उन्होंने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी।

10 of 11
सुदेश बेरी
सुदेश बेरी (लोहा सिंह)
रतन राजपूत का धारावाहिक 'अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो' में लोहा सिंह का निगेटिव किरदार अभिनेता सुदेश बेरी ने निभाया था। इस किरदार में सुदेश बेहद शानदार लगे थे। 
विज्ञापन

11 of 11
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई (तपस्या)
'उतरन' धारावाहिक से अभिनेत्री रश्मि देसाई को घर घर में पहचान मिली थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे तो हर जगह थे ही। इसके अलावा उनके द्वारा निभाया गया तपस्या का निगेटिव किरदार भी खूब पसंद किया गया था।

पढ़ें: पत्नी से केस हारने के बाद 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' फिल्म से बाहर हुए जॉनी डेप, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #JusticeForJohnnyDepp
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें