फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hunarbazz: हेमा मालिनी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ दोनों का वीडियो

Fri, 04 Mar 2022 10:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुनरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
'हुनरबाज' कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है, जो इन दिनों फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। इस रियलिटी शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। वहीं, अब इस वीकेंड पर इस रियलिटी शो में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी बतौर गेस्ट आने वाली हैं। शो में आकर हेमा मालिनी सभी के साथ खूब मस्ती करनी वाली हैं। इतना ही नहीं, वह और मिथुन चक्रवर्ती एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आएंगे, जिससे वहां मौजूद सभी को 80-90 के दशक की याद आ जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हुनरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें हेमा मालिनी शो में एंट्री लेती हुई दिख रही हैं। तो दूसरी तरफ, मिथुन चक्रवर्ती हेमा मालिनी को देखकर थोड़ा डांस करने लगते हैं। मिथुन चक्रवर्ती का ये अंदाज देखकर हेमा मालिनी के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी जब शो में एंट्री लेती हैं तो सेट पर 'ड्रीम गर्ल' गाना शुरू हो जाता है। इसके बाद हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती साथ में डांस करते हैं। दोनों का ये डांस सबको 80-90 के दशक की याद दिला देता है, जब दोनों फिल्मों में एक साथ नजर आया करते थे। वीडियो में आगे ये भी देखा जा सकता है कि उन्हें यूं डांस करता देख वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश होते हैं। 

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का डोज होगा डबल क्योंकि मंच पर आई हैं हेमा मालिनी। द ड्रीम गर्ल। देखिए। हुनरबाज देश की शान। रात 9 बजे।' वहीं, वीडियो को देखने के बाद दर्शक भी काफी खुश हो गए हैं। अब शो के दर्शक इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हेमा और मिथुन ने एक साथ भी कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें अंधी तुफान और तकदीर जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, अब हेमा मालिनी राजनीति में सक्रिय हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें