फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: बाहर आकर हितेन ने खोली शिल्पा, हिना की पोल, अर्शी की 'मोहब्बत' पर दिया खूबसूरत जवाब

Mon, 18 Dec 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Written By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस
बिग बॉस के घर से कल रात हितेन तेजवानी आउट हो गए। उनके आउट होने से सलमान से लेकर दर्शक तक हैरान हैं। यहां तक कि हितेन को खुद भी ये उम्मीद नहीं थी कि वो आउट हो जाएंगे। घर से बाहर आने के बाद हितेन ने घर के बारे में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
बिग बॉस
हितेन को जब पता चला कि वो शिल्पा की वजह से आउट हुए हैं तो उन्हें काफी धक्का लगा। साथ ही उन्हें दुख भी हुआ कि शिल्पा जैसी अच्छी दोस्त ने उन्हें धोखा दे दिया। इंटरव्यू के दौरान हितेन ने शिल्पा पर नाराजगी भी जाहिर की।

पढ़ें- हनीमून पर गई अनुष्‍का की ताजा तस्वीरें आईं सामने, पति कोहली के साथ दिखी 'विराट' खूबसूरती
विज्ञापन

3 of 8
बिग बॉस
इसके बावजूद जब हितेन से पूछा गया कि टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन है तो उन्होंने विकास, शिल्पा और अर्शी का नाम लिया। हितेन का कहना था कि भले ही शिल्पा ने मेरे साथ ऐसा किया लेकिन मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से OUT होने के फैसले से हितेन हैरान, इंटरव्यू में कईं चौंकाने वाले खुलासे

4 of 8
बिग बॉस
वहीं अर्शी के फ्लर्ट के बारे में हितन ने कहा, 'वो बहुत फनी हैं इंटेलिजेंट हैं। अच्छी दोस्त हैं मेरी। वो जो मेरे साथ फ्लर्ट करती थीं वो मुझे बुरा लगता था। मैंने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वो नहीं मानी। तो मैंने उन्हें समझाना ही बंद कर दिया। बाकी वो मेरी अच्छी दोस्त हैं।'

पढ़ें-  Bigg Boss 11: हिना खान के लिए बुरी खबर, बाहर निकलते ही हितेन ने इन 3 कंटेस्टेंट को बताया विनर
विज्ञापन

5 of 8
बिग बॉस
इसके अलावा हितेन ने ये भी कहा कि शिल्पा से मैं एक सवाल जरूर पूछना चाहूंगा। अगर उन्हें स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट से इतना डर है तो कमजोर कंटेस्टेंट के साथ लड़के जीतना चाहती हैं। ऐसी जीत का भी क्या फायदा।
विज्ञापन

6 of 8
बिग बॉस
इसके अलावा हितेन ने हिना खान को फेक बताया। उन्होंने कहा कि हिना वो काम करती हैं जिसकी कोई जरूरत भी नहीं होती। वो सब कुछ कैमरे के लिए करती हैं। आकाश को हितेन ने डबल ढोलकी का टाइटल दिया।
विज्ञापन

7 of 8
बिग बॉस
हितेन को उम्मीद थी कि वो ही इस शो के विनर बनेंगे। लेकिन 12वें हफ्ते में आकर आउट हो गए। इसकी बड़ी वजह बनीं शिल्पा शिंदे। खबरों की मानें तो हितेन को सबसे कम वोट मिले थे। इसके बावजूद सलमान ने घरवालों पर इसका बोझ डाला।
विज्ञापन

8 of 8
बिग बॉस
शिल्पा के एक फैसले ने पूरा गेम पलट दिया। शिल्‍पा अभी तक बहुत अच्छा खेल रही थीं। लेकिन हितेन को बाहर निकालने का उनका फैसला काफी शॉकिंग है। इससे शिल्पा की इमेज पर भी असर पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें