वीकेंड के वार में बिग बॉस से सबसे सुलझे हुए कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी घर से बेघर हो गए। उनके जाने का दुख दर्शकों के साथ खुद सलमान को भी था। लेकिन हितेन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। इससे हितेन के फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
बिग बॉस
खबरों की मानें तो हितेन तेजवानी और बंदगी कालरा फिर से बिग बॉस में लौट रहे हैं। है ना अच्छी खबर। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि बंदगी और हितेन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी तो आप गलत हैं। सच्चाई कुछ और ही है।
latest pic of hiten and bandagi . both comes in bigg boss on this sunday #Bigg boss 11 #BigBoss11 #priyanksharmaa #HeenaKhan #ShilpaShinde #LuvTyagi #aakashdadlani #PuneeshSharma #ArshiKhan pic.twitter.com/mIJ7eTt9IK
— yogesh singh (@yogesh886080) December 19, 2017
विज्ञापन
3 of 6
बिग बॉस
दरअसल, बंदगी और हितेन दोनों ही कंटेस्टेंट को कंफ्रंट करने आ रहे हैं। हितेन और बंदगी घरवालों से उन सब बातों के जवाब मांगेंगे जो उनके पीठ पीछे की गईं। बंदगी और हितेन की बिग बॉस के सेट से तस्वीर सामने आई है। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं।
पढ़ें- हनीमून तस्वीरों पर ट्रोल हुए अनुष्का-विराट, यूजर ने हॉरर सीरीज से कर दी तुलना
4 of 6
बिग बॉस
दोनों सलमान के साथ आने वाले वीकेंड के वार पर नजर आएंगे। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है हितेन और बंदगी रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस
बता दें कि हितेन को जब पता चला कि वो शिल्पा की वजह से आउट हुए हैं तो उन्हें काफी धक्का लगा। साथ ही उन्हें दुख भी हुआ कि शिल्पा जैसी अच्छी दोस्त ने उन्हें धोखा दे दिया। इंटरव्यू के दौरान हितेन ने शिल्पा पर नाराजगी भी जाहिर की।
इसके बावजूद जब हितेन से पूछा गया कि टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन है तो उन्होंने विकास, शिल्पा और अर्शी का नाम लिया। हितेन का कहना था कि भले ही शिल्पा ने मेरे साथ ऐसा किया लेकिन मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा।