फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं इतनी फिट दिखती हैं टीवी की ये अभिनेत्रियां, कोई योगा तो कोई घंटों करती हैं वर्कआउट

Sun, 17 Jan 2021 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/realhinakhan
एक जमाना होता था जब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार अपनी फिटनेस पर उतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अब ये सितारे अपना फिटनेस गोल सेट करते हैं जो लोगों के लिए एक मिसाल है। इसी कड़ी में हम टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
 
बहू की छवि से निकलकर हिना खान की गिनती अब एक स्टाइलिश अभिनेत्री में होती है। हिना अपने लुक्स के अलावा अपनी फिटनेस से भी लोगों का ध्यान बटोरती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एरिका फर्नांडिस - फोटो : instagram
सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस भी अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं। एरिका योगा में काफी यकीन रखती हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई उनकी तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वह खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक शो में कई बार योगा करती दिखती हैं। वह कई मुश्किल आसन बहुत ही आसानी से कर लेती हैं। इसके अलावा रुबीना फिटनेस के लिए परफेक्ट डाइट, डांस और स्विमिंग का सहारा लेती हैं।

4 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : instagram
टीवी की फिटेस्ट अभिनेत्री की बात हो और करिश्मा तन्ना की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। करिश्मा कई बार जिम लुक में स्पॉट की जाती हैं। साथ ही वह कई घंटे योगा में बिताती हैं। करिश्मा अगर इतनी फिट दिखती हैं उसके पीछे उनकी मेहनत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चंद्रमुखी चौटाला फेम अभिनेत्री कविता कौशिक फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं। वह अक्सर योगा के कठिन आसन पोस्ट करती रहती हैं। कविता ने इसके लिए बकायदा प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली हुई है। साथ ही वह मेडिटेशन पर भी लंबा समय बिताती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें