फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की बहू बनकर इन पांच अभिनेत्रियों ने जीता दिल, फिर बदले ऐसे तेवर बन गईं 'वैंप'

Mon, 02 Dec 2019 02:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
टीवी की बहुएं - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर हमेशा से ही सास-बहू के शोज का बोलबाला रहा है, लेकिन अब वक्त पहले से जरा बदल गया है। पहले जहां टीवी की मशहूर बहुएं उस किरदार से बाहर निकल नहीं पाती थीं तो वहीं आज की टीवी की बहुएं खुद को किसी एक किरदार में बांधना नहीं चाहती हैं। इसके लिए वो बहू के बाद निगेटिव किरदार निभाने से भी नहीं हिचकती हैं। इस पैकेज में आपको ऐसी ही पांच बहुओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने निगेटिव किरदारों से भी जीता है दिल।
विज्ञापन

2 of 6
hina khan - फोटो : social media
हिना खान
शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी हिना खान को कई कैसे भूल सकता है। हिना ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीता। शो से हिना की इमेज एक अच्छी बहू-बेटी और पत्नी की बनी। इस इमेज को हिना ने शो 'कसौटी जिंदगी 2' से तोड़ा, जिसमें उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया।
विज्ञापन

3 of 6
Aamna Sharif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमना शरीफ
टीवी शो 'कहीं तो होगा' की कशिश बनकर आमना शरीफ ने सभी के दिल में जगह बनाई। प्यार और रोमांस से भरपूर टीवी शो ने आमना को हर घर में जगह दिलाई लेकिन इसके बाद आमना 'कसौटी जिंदगी 2' में वैंप के किरदार में नजर आईं। 

4 of 6
Aashka Goradia - फोटो : social media
आशका गोराडिया 
'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'सात फेरे' और 'कहीं तो होगा' जैसे कई टीवी शोज में आशका गोराडिया पॉजिटिव किरदार में नजर आईं। वहीं हर बार आशका को पसंद भी किया गया लेकिन आशका ने अपनी इमेज 'नागिन' और 'नागिन 2' से तोड़ी। इस शो में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया।
विज्ञापन

5 of 6
Adaa Khan - फोटो : instagram
अदा खान
टीवी शो 'नागिन' में अदा खान ने शेषा के किरदार से सभी का दिल जीता। शो की शुरुआत में लंबे वक्त तक अदा का किरदार पॉजिटिव था लेकिन कुछ वक्त बाद शो में ट्विस्ट आया और अदा का किरदार निगेटिव हो गया। मजेदार बात है कि आशिका गोराडिया को दर्शकों ने निगेटिव किरदार में भी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anita Hassanandani - फोटो : twitter
अनीता हसनंदानी 
अनीता हसनंदानी  कई टीवी शोज में बहू का किरदार निभाते नजर आईं। इन किरदारों में अनीता को दर्शकों का प्यार भी मिला लेकिन टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में अनीता ने निगेटिव किरदार निभाया हालांकि इस वजह से अनीता को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया, जिसके बाद अनीता का किरदार शो में फिर से पॉजिटिव कर दिया गया।

सिद्धार्थ के साथ 'किसिंग सीन' देकर पछता रहीं रश्मि, 'बिग बॉस' पर भी निकाला गुस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें