फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखते रह गए फैंस

Sun, 07 Feb 2021 05:41 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान ने अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा कीं। साथ ही कैप्शन में मशहूर अमेरिकन सिंगर फ्रैंक सिंतारा के कथन को लिखते हुए कहा ‘अपनी टोपी को कॉक एंगल करो, ये एटीट्यू़ड है’। इस तस्वीर में हिना पश्चिम की कोई खूबसूरत हसीना लग रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर ब्लैक ऐंड व्हाइट है तो दूसरी रंगीन। हालांकि दोनों में ही उन्होंने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। सिर पर वेस्टर्न लुक वाली ब्लैक हैट और हाथों में काले दस्ताने उन्हें कातिलाना लुक दे रहे हैं। उनके इस लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है। फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कश्मीरी ब्यूटी हिना खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वे अक्सर ही अपनी फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, फिर चाहे वो ईद लुक हो या दिवाली। इसके अलावा वे जिम में पसीना बहाते हुए भी नजर आती हैं। अपने एक्सरसाइज सेशन की फोटो और वीडियो खूब डालती हैं। साथ ही फैंस को भी सुझाव देती हैं कि वर्कआउट जरूर करें।

4 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे किए हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अक्षरा के रूप में वह घर घर में देखी गईं और दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद हिना ने कुछ और भी प्रोजेक्ट्स किए, जिसमें ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की ‘कोमोलिका’ को काफी लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अब हिना ने फिल्मों में भी किस्मत आजमाना शुरू किया है। उन्हें ‘लाइन्स’ और ‘हैक्ड’ में एक्टिंग करते देखा गया। हिना खान ने इस साल बिग बॉस 14 में भी सुपर सीनियर के तौर पर एंट्री ली थी और दर्शकों को खूब इंटरटेन किया था। वहीं बिग बॉस 11 में हिना और शिल्पा शिंदे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। कुछ महीने पहले ही हिना खान को टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी चुना गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें