फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें LEAK होने के बाद अब हिना और रॉकी का वीडियो वायरल, श्रीलंका के कसीनो में ऐसे आए नजर

Sat, 17 Feb 2018 08:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस सीजन 11 की रनर अप टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने फैशन सेंस और कपड़ों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी ज्यादातर समय उनके साथ ही दिखाई देते हैं। हाल ही में हिना और रॉकी के निजी पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं जिसके बाद दोनों को लेकर चर्चा होने लगी थी। अब हिना और रॉकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी दोनों एक दूसरे के साथ हैं और मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल इस वीडियो में हिना खान रॉकी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिना खान रॉकी जायसवाल के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए श्रीलंका गई थीं। इस वीडियो में रॉकी जायसवाल और हिना खान एक दूसरे के साथ कसीनो में इन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हिना खान ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ एक रोमांटिक डांस नंबर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना खान ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं रॉकी व्हाइट शर्ट, ग्रीन जैकेट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। वीडियो में हिना और रॉकी एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कसीनो में दोनों एकसाथ थिरकते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि बिग बॉस 11 में हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के बीच लव केमिस्ट्री दिखाई गई थी। हालांकि बिग बॉस में आने से पहले तक हिना सबके सामने की को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताती थीं लेकिन शो में आते ही दोनों के प्यार के रिश्ते का खुलासा हो गया। फिलहाल दोनों ऑफिशियली एक दूसरे के साथ हर मौके पर नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें