फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर एकता कपूर का बड़ा बयान, बोलीं - 'काम पाने के लिए कैसे हदें पार करते हैं लोग'

Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor
टेलीविजन हो या फिर बॉलीवुड दोनों ही जगह यौन शोषण का मुद्दा हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। बीते साल हॉलीवुड प्रोड्यूयर हार्वी विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था जो मीडिया में काफी लाइमलाइट में रहा। इसी बीच फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी।
 
विज्ञापन

2 of 5
Ekta Kapoor
एकता कपूर एक इवेंट के दौरान पहुंची थी। जब उनसे इंडस्ट्री में बढ़ते यौन शोषण के मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय रखी। एकता ने कहा - 'बॉलीवुड में भी हार्वी विंस्टन मौजूद हैं। कहानी के दो पहलू होते हैं लेकिन लोग अक्सर दूसरे पहलू पर बात करने से कतराते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
ekta kapoor
उन्होंने आगे कहा - 'यह बात पूरी तरह से सच है कि प्रोड्यूसर जैसे पावर वाले लोग होते हैं जो अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ एक्टर्स भी हैं जो काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। मुझे ऐसा लगता है लोगों को पावर के बल पर तोलना नहीं चाहिए। ऐसा हमेशा सच नहीं होता जिनके पास पावर न हो वह पीड़ित ही हो।'

4 of 5
ekta kapoor
इसके साथ ही एकता ने कहा - 'जब मैं प्रोड्यूसर के तौर पर पुरुषों से मिलती हूं तो वह बताते हैं कि उन्हें सीधे तौर पर ऑफर मिलते हैं, क्या ऐसे लोग गलत नहीं हैं? अगर कोई एक्ट्रेस प्रोड्यूसर से देर रात मिलती है और उनके बीच कोई रिश्ता बनता है। फिर कुछ दिन बाद वह उस बिनाह पर काम मांगे और प्रोड्यूसर इंकार कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि वह प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को अलग रखना चाहता है। अब आप बताइए इस मामले में कौन पीड़ित होगा? ज्यादातर लोग समझते हैं कि पावर वाले लोग ही चीजों का गलत फायदा उठाते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ekta kapoor
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही एकता कपूर के पिता और मशहूर एक्टर जितेंद्र पर उनकी चचेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि जितेंद्र की तरफ से इन आरोपों को बेबुनियाद बताया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें