फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस की सड़कों पर मस्ती करती नजर आईं हिना खान, ब्वॉयफ्रेंड ने क्लिक की शानदार तस्वीरें

Mon, 10 Jun 2019 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
Cannes 2019 में धमाल मचाने के बाद हिना खान एक बार फिर से इन तस्वीरों के जरिए आपका दिल चुराने के लिए तैयार हैं। हिना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हॉलीडे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हिना खान भले ही पेरिस से घूम कर भारत वापस आ चुकी हो लकिन लगता है कि वहां की यादें उनके जहन में अभी भी ताजा है। हिना ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। हिना इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Twitter
बता दें हिना खान पेरिस अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ गई थीं। तस्वीर में हिना पेरिस की सड़कों पर बैठी नजर आ रही हैं। यकीनन हिना की ये तस्वीरें उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने ही क्लिक की हैं। टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है। हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिताने देश से बाहर जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की। लगभग 8 साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वो बहू का किरदार निभाते-निभाते थक गईं थीं। इसके बाद हिना बिग बॉस 11 में नजर आईं।

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना ने इस बार रेड कारपेट पर अपने जलवे दिखाए। सिल्वर मैटेलिक गाउन में तो उन्होंने महफिल लूट ली थी। कान फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त जलवे बिखेरने के बाद हिना खान बॉयफ्रेंड संग स्विट्जरलैंड में वक्त बिताती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
हिना खान भले ही अब कोमोलिका किरदार से ब्रेक ले चुकी हैं लेकिन खबरों की मानें तो वह जल्द ही एकता कपूर के एक और सीरियल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि हिना अब एकता कपूर के बहुचर्चित सीरियल 'नागिन 4' (Naagin 4) में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स 'नागिन 4' को सितंबर में लांच करना चाहते थे लेकिन अभी तक स्टारकास्ट पर काम शुरू नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें