फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रहकर भी हिना खान ने रखा रोजा, गिफ्ट में मिली ऐसी चीज देखकर हो गईं खुश

Mon, 03 Jun 2019 04:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : social media
एक्ट्रेस हिना खान ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कान के बाद हिना खान पेरिस रवाना हो गईं जहां वो ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : social media
पेरिस में हिना अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इन सबके बीच हिना ने रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को रोजा रखा। हिना ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने पेरिस में रोजा रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : social media
हिना ने बताया कि पेरिस में 18 घंटे का रोजा रखना काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी रोजा रखा। इस दौरान उनकी टीम के एक सदस्य ने गिफ्ट में चेरी टोमैटो दिए। गिफ्ट पाकर हिना बेहद खुश हो गईं। इससे पहले हिना खान उस वक्त चर्चा में आ गईं जब कान फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक को लेकर एक मैगजीन के एडिटर ने उनका मजाक बनाया था।

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने कहा, 'इतने बड़े पद पर बैठे इंसान से ऐसी बातें सुनना दिल तोड़ देने वाला होता है। मुझे बुरा लगा, मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी। मुझे लगा कि ऐसे कमेंट की जरूरत नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : social media
हिना ने आगे कहा, ' आप को जहां पहुंचना होता है, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है। ऐसा करने के लिए स्टीरियोटाइप तोड़ना पड़ता है और कंफर्टजोन से बाहर आना पड़ता है। ऐसा तब करना पड़ता है जब आप टीवी से बहुत पैसे कमा रहे हैं। कान में जाना कोई सरल काम नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें