टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस लवी सासन अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं । लवी ने अपने पति कौशिक कृष्णमूर्ति से ही दूसरी शादी की है । इस बार शादी दूसरे रीति-रिवाज से हुई है । लवी ने फरवरी में कैशिक से सिख रीति-रिवाज से शादी की थी ।
विज्ञापन
2 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
अब दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई । लवी ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । ये शादी 29 मई को हुई । सोशल मीडिया पर लवी ने हल्दी, मेहंदी और संगीत की भी तस्वीरें शेयर की हैं । बता दें कि कौशिक साउथ इंडियन हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
सिख वेडिंग के बाद साउथ इंडियन रिवाज से शादी करना कपल ने पहले से तय किया हुआ था। शादी में लवी ने कांजीवरम साड़ी पहनी । ये कपल शादी में बेहद खूबसूरत लग रहा था। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
4 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
हल्दी की रस्म को निभाते हुए कपल की ये फोटो सबसे खूबसूरत है । पारंपरिक साउथ इंडियन स्टाइल में लवी की हल्दी की रस्म हुई । हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें शेयर करते हुए लवी ने लिखा- And it was all YELLOW 🧡 What a fun Haldi Day
विज्ञापन
5 of 6
lovey sasan
- फोटो : social media
बता दें कि 10 फरवरी 2019 को कपल ने अमृतसर में सिख वेडिंग की थी । सिख वेडिंग के बाद परिवारवालों और करीबी दोस्तों के लिए कपल ने वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था । शादी के बाद कपल मालदीव हनीमून के लिए गया था । लवी ने हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं ।
लवी ने अपनी शादी के बाद एक इंटरव्यू में कहा था, 'साथिया के बाद मुझे जो भी रोल ऑफर हुए, वो मुझे पसंद नहीं आए । जब भी मुझे कोई अच्छा रोल ऑफर होगा तो मैं जरूर काम करूंगी । वैसे मैं बेंगलुरु में सेटल हो रही हूं लेकिन काम के लिए मुंंबई आती रहूंगी ।'