17 साल पहले ही लव स्टोरी एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करने वाली है। यह सीरियल कोई और नहीं बल्कि 'कसौटी जिंदगी की' का पार्ट 2 है। कुछ दिन पहले इस सीरियल के प्रोमो शूट की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी मशहूर सीरियल के दूसरे पार्ट में कमोलिका का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
kamolika
'कसौटी जिंदगी की' में जहां एक ओर अनुराग और प्रेरणा के प्यार के चर्चे लोगों की जुंबा पर रहे तो वहीं कमोलिका के स्टाइल के साथ-साथ उनकी खतरनाक चालों ने भी लोगों को दिल जीत लिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर ने अपनी नई कमोलिका चुन ली है और वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
कमोलिया के किरदार के लिए पहले दो नाम सुनने में आ रहे थे। पहला 'इश्कबाज' की रेहाना मल्होत्रा और दूसरी मधुरिमा तूली। हालांकि इन दो नामों को एकता कपूर ने खारिज कर दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इन दोनों में से किसी को इस रोल के लिए संपर्क नहीं किया। सूत्रों की मानें तो इस किरदार के लिए एकता कपूर ने बिग बॉस में नजर आ चुकीं हिना खान से संपर्क किया है।
4 of 5
ekta kapoor
हिना खान इस रोल को कर रही हैं या फिर नहीं इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं मिली है। इतना तो तय है कि एकता कपूर का यह फैसला बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान की छवि को देखकर जरूर लिया होगा। आपको बता दें, हिना खान पॉप सिंगर सोनू ठाकुर के म्यूजिक एल्बम 'भसूडी' को लेकर चर्चा में है।
'भसूडी' का टीजर गुरुवार को रिलीज हुआ था। जिसमें हिना खान सोनू ठाकुर के साथ नजर आ रही थीं। सोनू ठाकुर पंजाबी और हरियाणवी गानों के लिए जाने जाते हैं। सोनू हिना के फैंन है जिस वजह से उन्होंने 'भसूडी' में हिना खान को लिया है।