फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' के बदले की आग के सामने सभी सीरियल TRP के मामले में हुए फेल, 2 शोज को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Fri, 13 Jul 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
trp
टेलीविजन की दुनिया में हलचल मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार की बार्क रिपोर्ट अब तक की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है। एक ओर जहां पांचवें हफ्ते भी 'नागिन 3' ने सभी शो को टीआरपी के मामले में पीछे छोड़ दिया है तो वहीं एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' सीरियल को तगड़ा झटका लगा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार टीआरपी की रेस में किस सीरियल को टॉप 10 में कौन सी जगह मिली।
विज्ञापन

2 of 6
naagin 3
हमेशा ही तरह इस बार भी 'नागिन' के बदले की आग दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। लगातार पांचवें हफ्ते भी 'नागिन 3' सीरियल की कहानी में आए मोड़ लोगों को खूब पसंद आए। इस बार की बार्क रिपोर्ट में यह सीरियल पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
dance deewane
दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री रियलिटी शो 'डांस दीवाने' ने मारी है। इस शो को माधुरी दीक्षित जज कर रही हैं। 'डांस दीवाने' शो ने लंबे वक्त से चले आ रहे शो 'कुंडली भाग्य' को एक पायदान नीचे ढकेल दिया है। यानी कि 'डांस दीवाने' इस हफ्ते टीआरपी के मामले में दूसरे स्थान पर तो वहीं 'कुंडली भाग्य' सीरियल तीसरे स्थान पर रहा।

4 of 6
yeh rishta kya kehlata hai
चौथे नंबर की एंट्री भी चौंकाने वाली है। बीते हफ्ते नंबर 8 पर रहने वाले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस बार चौथे नंबर पर छलांग लगाई है। जिससे इतना तो तय है कि दर्शकों को कार्तिक और नायरा के नोक-झोंक काफी रास आ रही है। वहीं पांचवें नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह रहा'।
विज्ञापन

5 of 6
kulfi kumar bajewala
कुल्फी की मस्ती और उसके छोटे-छोटे सवाल ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस बार यह सीरियल नंबर पांच पर ही रहा। हालांकि पिछले हफ्ते भी 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' इसी स्थान पर था। छठे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'कुमकुम भाग्य' रहा जिसे टीआरपी के मामले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
qayamat ki raat
आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा रहा'। नौंवे नंबर पर 'शक्ति: अस्तित्व की एहसास की' रहा तो वहीं दसवें नंबर पर नया सीरियल 'कयामत की रात रहा'। हालांकि यह सीरियल पिछले हफ्ते नंबर सात पर रहा था। यह हॉरर सीरियल है जिसमें विवेक दहिया और करिश्मा तन्ना लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें