टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हिना खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट किए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में हिना खान विदेशी धरती पर तिरंगा फहराती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हिना खान ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। जिसके फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इन फोटोज में हिना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही साथ फोटोज में विदेश में रह रहे भारतीय भी पूरे जोश में नजर आ रहे हैं।
इस खास मौके के लिए हिना खान ने बनारसी साड़ी का चयन किया। ब्लैक और ऑरेंज साड़ी में हिना के फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस देसी लुक को हिना के कान के झुमके और उनकी ब्लैक बिंदी सभी को पसंद आ रही है।
4 of 6
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा है- 'अपने देश को रिप्रेजेंट करना हमेशा से ही खुशी की बात रही है, और खास कर जब आपको दुनिया के सबसे पॉवरफुल देश में ऐसा करने का मौका मिले। अपने प्यारे देश के तिरंगे को हाथों में लेना।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान टीवी का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। ऐसे में अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड डेब्यू के लिए हिना ने विक्रम भट्ट का साथ चुना है। इसके अलावा हिना शॉर्ट फिल्म लाइन्स में फरीदा जलाल के भी साथ नजर आएंगी। जिसका निर्देशन हुसैन खान ने किया है।
गौरतलब है कि हिना खान पिछले कुछ वक्त से अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ वकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि 155 लोगों को हिना फॉलो करती हैं।