बिग बॉस के घर का माहौल दिनों-दिन गर्माता जा रहा है। नॉमिनेशन के बाद अब घर वालों को लग्जरी बजट टास्क मिला है। इस टास्क के लिए घर वालों को दो भागों में बांट दिया गया है। इनमें एक टीम को शिल्पा शिंदे और दूसरी टीम को विकास गुप्ता लीड कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
टास्क जीतने के लिए हिना खान ने ऐसा काम किया है जो शायद घरवालों ने सोचा भी नहीं होगा। हिना, हीतेन, बंदगी, आकाश, महजबीं और प्रियांक शिल्पा की टीम में हैं। टास्क में घर वालों को कुछ चीजें बेचनी हैं।
पढ़ें- Bigg Boss 11: हिना खान की बात सुन तिलमिलाई ये पॉपुलर एक्ट्रेस, कहा- 'दो थप्पड़ खाएगी उधर ही'
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस के घर में ट्विस्ट तब आया जब हिना और शिल्पा ने टास्क के कुछ पैसे चुरा लिए। पहले तो हिना ने स्टोर रूम में ये पैसे छिपाए। इसके बाद जब दोबारा हिना ने पैसे चुराए तो सैनिटरी नैपकिन के पैकेट में जाकर छिपा दिए।
#BiggBoss11 #BB11
Iss hafte ke luxury budget task ke kaaran #BB11 gharwalon ke beech phir aayi daraar! #BBSneakPeek pic.twitter.com/jxuLtEAN3c
— The Khabri (@Biggboss1113) October 31, 2017
4 of 5
बिग बॉस
हिना ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस पैकेट में कोई भी नहीं ढूंढेगा। हिना खान ने दिमाग तो सही लगाया है लेकिन इसका उन्हें हर्जाना भी भरना पड़ेगा। बता दें कि इस बार भी घर से बेघर होने के लिए हिना खान नॉमिनेट हुई हैं।
कुछ दिनों पहले हिना खान ने साउथ एक्ट्रेस पर कमेंट किया था कि वो मोटी होती हैं। इससे कुछ साउथ एक्ट्रेस ने उनपर निशाना साधा। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने तो उन्हें दो थप्पड़ लगान की बात भी कह दी।