फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, स्विमसूट पहन साझा की हॉट तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 02:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, इन दिनों अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। इसी दौरान  हिना ने लगातार वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्हें मस्ती करके देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो समंदर किनारे ग्लैमरस पोज दे रही हैं। हिना की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग कह रहे हैं कि इन्हें देखकर तो घूमने जाने का मन हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
दरअसल, हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दो नहीं बल्कि पूरा एल्बम ही अपलोड कर दिया है जिसमें वो बिकिनी पहने काफी हॉट और ग्लैमरस पोज देती दिख रही हैं। हिना की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वो जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जब से हिना मालदीव गई हैं तब से ही लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिना ने ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर का स्विमसूट पहना है जिसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर का हैट और सनग्लासेज लगा रखे हैं। हिना कभी खुले बाल से खेलती हुईं नजर आ रही हैं तो कभी मस्ती करते हुए पोज दे रही हैं। फैंस को उनका यह कूल लुक काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ ट्रोलर्स पहले की तरह ही उनकी वेशभूषा की निंदा कर रहे हैं।

4 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना की इन तस्वीरों को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। बता दें कि पोस्ट शेयर करने के बाद कुछ समय में ही हजारों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं। वहीं टीवी अभिनेत्री अचिंत कौर ने कमेंट कर लिखा, आपकी तस्वीरें देखने के बाद मुझे भी घूमने जाने का बहुत मन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान मालदीव के कुरामाठी आइलैंड गई हुई हैं। हाल ही में वो टीवी पर ‘बिग बॉस 14’ में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हिना खान अब फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अब बड़े पर्दे के लिए काम करना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें