फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन की लोकप्रियता ही बनी आफत, फैन ने दे डाली खतरनाक धमकी

Tue, 29 Nov 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या किसी सेलेब्रिटी की लोकप्रियता उसके फैंस के लिए आत्महत्या की वजह बन सकती है ? शायद नहीं लेकिन ऐसा हो रहा है। एक टीवी शो के जरिए ये एक्ट्रेस इतनी पॉपुलर हो गई कि आज ये लोकप्रियता उसके फैंस के लिए आत्महत्या की वजह बनती नजर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये एक्ट्रेस है कौन ?
विज्ञापन

हिना खान की पॉपुलेरिटी बन रही है उनके लिए मुसीबत, फैंस दे रहे हैं आत्महत्या की धमकी

2 of 6
ये हैं हिना खान जो टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर जबरदस्त पॉपुलर हुईं। हिना अब ये शो छोड़ चुकी हैं लेकिन उनके इस शो से निकलने के बाद उनके फैंस नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी का आलम ये है कि अब वो हिना को आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसका खुलासा खुद हिना खान ने किया है। 
विज्ञापन

हिना खान की पॉपुलेरिटी बन रही है उनके लिए मुसीबत, फैंस दे रहे हैं आत्महत्या की धमकी

3 of 6
मिस मालिनी के अनुसार, स्पॉटबॉय डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में हिना ने कहा, 'मेरे कुछ फैंस सुसाइड करने की धमकी दे रहे हैं और एक फैंन ने तो मुझे सुसाइड की धमकी भरा एक वीडियो भी भेजा है। मैं अब फेसबुक पर एक वीडियो मेसेज पोस्ट करने की सोच रही हूं जिसमें मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करूंगी कि वो इस तरह का कोई भी कदम ना उठाएं। ये काफी डरावना है। ना चाहते हुए भी आपको लगता है कि इस सबके लिए आप जिम्मेदार हैं। मैं जानती हूं कि मेरा उनके साथ 8 साल लंबा असोसिएशन रहा है। लंबे समय तक मैं उनकी लीड एक्ट्रेस रही हूं  लेकिन फिर भी किसी को अपनी  जान नहीं लेनी चाहिए।'

हिना खान की पॉपुलेरिटी बन रही है उनके लिए मुसीबत, फैंस दे रहे हैं आत्महत्या की धमकी

4 of 6
हिना खान का ये खुलासा काफी डरावना है। किसी ने भी सोचा होगा कि हिना खान की लोकप्रियता उन्हीं के लिए दुखदायी बन जाएगी।

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो साल 2009 में शुरु हुआ था और हिना खान का भी ये पहला शो था। इस शो ने हिना को जो लोकप्रियता दिलाई वो सभी के सामने हैं। इस शो के जरिए हिना घर घर में मशहूर हो गईं जिसका अंजाम ये हुआ कि आज जब उन्होंने ये शो छोड़ दिया है तो उनके फैंस को गहरा धक्का लगा है और वो आत्महत्या की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

हिना खान की पॉपुलेरिटी बन रही है उनके लिए मुसीबत, फैंस दे रहे हैं आत्महत्या की धमकी

5 of 6
इस शो को छोड़ने के पीछे की असल वजह के बारे में बताते हुए हिना ने कहा,' इस शो की वजह से मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था। मुझे डेंगू था और किडनी में पथरी भी थी जिसकी वजह से मुझे दो तीन महीने का ब्रेक चाहिए था। प्रोड्यूसर ने कहा कि मैं शो से ब्रेक लेकर फिर वापसी कर सकती हूं लेकिन अब काफी बोरिंग हो गया था। मैं लगभग हर किरदार, हर शेड शो पर निभा चुकी थी। एक तरह से मेरे लिए अक्षरा के सफर का अंत हो चुका था। हालांकि मैं अभी भी शूट कर रही हूं कुछ सीन के लिए जो फ्लैशबैक में दिखाए जाएंगे। लेकिन मैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बिल्कुल भी वापस नहीं आ रही हूं। अब मैं कुछ अलग करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हिना खान की पॉपुलेरिटी बन रही है उनके लिए मुसीबत, फैंस दे रहे हैं आत्महत्या की धमकी

6 of 6
तो अब देखना ये है कि हिना अब किस तरह से अपनी वापसी करेंगी। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि उन्होंने 'बिग बॉस 10' में आने के लिए शो छोड़ा लेकिन हिना इस खबर को सिरे से नकार चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें