फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 के बाद हिना खान ने ठुकराया बड़ा ऑफर, वजह शिल्पा शिंदे नहीं कुछ और

Fri, 19 Jan 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Hina
बिग बॉस 11 की विजेता शिल्‍पा शिंदे जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो इंटरटेनमेंट की रात में नजर आने वाली हैं। शिल्पा के साथ को-कंटेस्‍टेंट रहे विकास गुप्‍ता और अर्शी खान भी इस शो में दिखेंगे। पहले चर्चा थी कि हिना खान शो में आएंगे लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan and shilpa shinde
पहले खबरें ऐसी आ रही थीं कि हिना खान शो की विनर शिल्पा शिंदे की वजह से नहीं आ रहीं हैं। बिग बॉस के घर के अंदर भी दोनों में कभी नहीं बनीं। यही नहीं घर से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपने इंटरव्यू में एक दूसरे के प्रति नाराजगी खुलकर जताई। जिसके बाद ही अफवाहों का बाजार गर्म था कि शिल्पा की वजह से ही हिना 'इंटरटेनमेंट की रात' में नहीं आई।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
ऐसी खबरें आने के बाद हिना खान ने एक एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने इंटरव्‍यू में बताया,' मुझे यह बिल्‍कुल मालूम नहीं था। इस बात की जानकारी मुझे आपसे मिली कि मीडिया में ऐसी बातें चल रही है। मुझे नहीं समझ आ रहा है कि ऐसे खबरें क्‍यों चल रही है।' 

4 of 5
Hina Khan
हिना ने 'इंटरटेनमेंट की रात में' नहीं आने का कारण बताते हुए कहा,' वास्‍तव में, बिग बॉस के घर में रहने की वजह से लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रही। अब मैं अपनी फैमिली के साथ वक्‍त बिताना चाह रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि, बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्‍पा शिंदे रही थीं और हिना खान रनरअप रही थीं। शिल्‍पा ने यह सवाल पूछने पर कि वह बिग बॉस से बाहर होने के बाद किस सदस्‍य से नहीं मिलना चाहेंगी। शिल्‍पा ने हिना खान का नाम लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें