बार्क की दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है। इस हफ्ते भी सास-बहू शोज का ही जलवा बरकरार रहा। कई नए सीरियल्स लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हालांकि 'बिग बॉस 11' फिनाले एपिसोड होने के बावजूद टॉप 10 में जगह नहीं बना पाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Kundali Bhagya
बार्क की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 'जी टीवी' पर आने वाला सीरियल 'कुंडली भाग्य' नंबर वन पर रहा। जबकि दूसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' रहा।
विज्ञापन
3 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
पिछले हफ्ते नंबर एक पर रहे 'सोनी सब' का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को नुकसान उठाना पड़ा। पहले नंबर से खिसककर यह शो तीसरे नंबर पर जा पहुंचा।
4 of 5
BIGG BOSS
- फोटो : self
सबकी निगाहें सलमान खान के शो 'बिग बॉस' पर लगी रहीं लेकिन इस हफ्ते भी 'बिग बॉस' टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रही।
यहां देखिये शहरी क्षेत्रों में टॉप शोज की लिस्ट
1. कुंडली भाग्य (जी टीवी)
2. कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी)
4. सुपर डांसर चैप्टर 2 (सोनी टीवी)
5. ये रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस)
6. शक्ति - अस्तित्व के एहसास की (कलर्स)
7. उड़ान (कलर्स)
8. ये है मोहब्बतें (स्टार प्लस)
9. इश्क में मरजावां (कलर्स)
10. तू आशिकी (कलर्स)