हिना खान
- फोटो : फाइल
हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी हर एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, फिर चाहे वो कोई सेलिब्रेशन हो या अंडमान की ट्रिप। बता दें कि हिना खान टेलीविजन के इस दौर की एकमात्र अदाकारा हैं जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में जलवा बिखेरा और अपने टैलेंट व स्टाइल के दम पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आईं। उस वक्त हिना ने रेड कार्पेट पर अपनी जबरदस्त एंट्री से दर्शकों के होश उड़ा दिए थे, जिसके बाद उन्हें लोगों की खूब सराहना मिली और उनकी छवि को मजबूती मिली।