फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में फिर होगी हिना और शिल्पा की टक्कर, ठीक 1 साल बाद होगा आमना-सामना

Sun, 16 Sep 2018 06:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss
बिग बॉस सीजन 12 आज से शुरू हो जाएगा । 100 दिन तक घर के कंटेस्टेंट दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे । पिछला सीजन यानी बिग बॉस 11 अब तक का सबसे सफल सीजन रहा था । शिल्पा शिंदे सीजन 11 की विनर रही थीं । वहीं हिना खान ये शो जीतते-जीतते रह गई थीं ।
विज्ञापन

2 of 4
Bigg Boss
बिग बॉस के घर में शिल्पा और हिना के बीच कभी नहीं बनी । बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी हो गईं । अब जब सीजन 12 शुरू होने जा रहा है तो दोनों को खासतौर पर कंटेस्टेंट का उत्साह बढ़ाने के लिए बुलाया गया है ।
विज्ञापन

3 of 4
bigg boss
शिल्पा ने तो कसम खाई थी कि शो के बाद वो हिना से मिलेंगी भी नहीं और ऐसा हुआ भी । अब बिग बॉस एक बार फिर दोनों को आमने-सामने लाने जा रहा है । ठीक 1 साल बाद शिल्पा और हिना एक साथ टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगी । देखना ये है कि अब दोनों का व्यवहार एक-दूसरे के लिए कैसा होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
bigg boss 12
खबर है कि घर के अंदर जाकर हिना जहां घरवालों को टास्क देंगी वहीं शिल्पा घर के बाहर सदस्यों को नसीहत देंगी । वैसे फैंस भी सलमान के इस विवादित शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । क्योंकि पिछले सीजन का खुमार अभी तक लोगों के सिर से नहीं उतरा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें