फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'इश्कबाज' का ये एक्टर बनेगा सबसे बड़ा जासूस, मुसीबत से निकलने के लिए उठाया ये कदम

Sun, 16 Sep 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nakuul Mehta
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' इन दिनों सीरियल में आए ट्विस्ट की वजह से सुर्खियों में है। इस सीरियल में नकुल मेहता शिवाय का किरदार निभा रहे हैं जो इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंसा हुआ है। इस बीच शिवाय ने मीडिया से बात करते हुए सीरियल में आई इस मुसीबत से छुटकारा पाने के तरीके का खुलासा किया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
इश्कबाज
सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभा रहे एक्टर नकुल मेहता ने अपने बयान में कहा है - 'मैं शेरलॉक होम्स का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब मुझे पता चला कि मैं इश्कबाज में शेरलॉक की तरह का किरदार निभाऊंगा, मैं रोमांचित हो गया। शो में भारतीय शेरलॉक होम्स बनकर बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
ishqbaaaz
दरअसल, इन दिनों 'इश्कबाज' सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो शिवाय की दोस्त की पत्नी का कत्ल हो गया है जिसका इल्जाम शिवाय के सिर पर आया है। इस शो का प्रोमो भी पहले आया था जिसमें दिखाया गया था कि शिवाय जब सो कर उठता है उसके बगल में उसके दोस्त की पत्नी की लाश होती है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है और सबूत शिवाय के खिलाफ जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह अपने आपस कैसे इस परेशानी से बाहर निकालता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
इश्कबाज
आपको बता दें, 'इश्कबाज' सीरियल की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने हाल ही में सगाई की है। अदिति गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर कबीर चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी खुद दी थी। इससे पहले शो में ओमकारा का किरदार निभा रहे कुणाल जयसिंह ने भी सगाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें