फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: 'नल के पानी' पर हिना ने 'अंगूरी भाबी' को सुनाई खरी-खोटी, सलमान लेंगे बदला?

Sat, 16 Dec 2017 07:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
hina khan
बिग बॉस 11 के घर में छोटी-छोटी बात पर बड़ा हंगामा मिनटों में खड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक जबरदस्त नजारा कल रात 14 नवंबर के शो में देखने को मिला जब हिना और शिल्पा में नल के पानी को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई....
विज्ञापन

2 of 6
Shilpa Shinde
बता दें कि घर का किचन संभालने वाली शिल्पा शिंदे पर हिना खान इस बात को लेकर भिड़ गईं कि वे खाना बनाने के लिए 'RO' की जगह नल का पानी इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर हिना ने कहा कि शिल्पा खाने के लिए केवल 'RO' का ही पानी लें। इस बात को लेकर दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa Shinde
दरअसल, इस बात की खबर घर में शिल्पा की बेस्ट फ्रेंड रहीं अर्शी खान ने हिना को दी। ये बात पता चलते ही हिना तुरंत शिल्पा पर बरस उठीं।  लेकिन इस सबके बीच टीवी एक्टर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट कुशल टंडन ने भी शिल्पा शिंदे को नहीं बल्कि हिना खान को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि घर का खाना 'RO' के पानी से ही बनाया जाना चाहिए। 

4 of 6
Hina Khan
आपको बता दें कि शो का स्टूडियो मु्ंबई के लोनावाला में है जहां का पानी काफी भारी है और इससे लोगों को परेशानी भी हो रही हैं। इसलिए हिना पानी के ऊपर शिल्पा से लड़ीं कि घर में किसी की भी तबीयत बिगड़ सकती है। बता दें कि हिना के अनाप-शनाप बकने पर शिल्पा बाथरूम में जाकर खूब रोईं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स है जो हाथ धोने के लिए भी बिसलेरी का ही पानी यूज़ करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Hina Khan
घर में हिना खान का बर्ताव काफी अग्रेसिव होता जा रहा है। वे घर में अकेली सभी से भिड़ने के लिए तैयार रहती हैं। बिग बॉस 11 में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वे प्रियांक और लव के साथ मिलकर घरवालों पर हावी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman And Hina
बता दें कि बिग बॉस सीजन सात में भी पानी का मुद्दा सामने आया था जब सलमान ने साफ-साफ कहा था कि 90 प्रतिशत लोगो नल के पानी का रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। वहीं, हिना को भी सोशल मीडिया ने जमकर लताड़ा। अब देखना ये होगा कि सलमान 'वीकेंड का वार' में हिना की क्या क्लास लेते हैं।  #HinaKhan Fans Be Ready For One More Roller coaster ride with Salman Sir, Because Ye Issue To Pahle Bhi uath Chuka hai and Ye Tha Unka Ka Reaction 👇👇. Be Ready 4  (Bahut Paise Aane Wale Hai Trending ke liye)😂😂😂 #BiasedBiggBoss #BiasedSalman#BB11 #BiggBoss11 #ShilpaShinde pic.twitter.com/qSDJ27nAzD — #TigerZindaHai 💥 (@BeingSaurabhS) December 14, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें