फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: रियलिटी शोज होस्ट करने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं ये स्टार्स, एक एपिसोड के लिए लेते हैं इतनी फीस

Sat, 26 Aug 2023 07:33 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में फिल्मों और टीवी शोज की तरह ही रियलिटी शोज को देखने वाले की कमी नहीं है। बिग बॉस हो या कौन बनेगा करोड़पति दर्शक इन सभी शोज को काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो इन शोज को होस्ट करने के लिए मेकर्स से तगड़ी फीस वसूलते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन शुरू हो गया है। इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस शो के एपिसोड के लिए बिग बी लगभग 7.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस - फोटो : social media

सलमान खान
टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस अब ओटीटी पर भी दर्शकों का मंनोरंजन कर रहा है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हुआ है। इस शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करने के लिए भाईजान ने हर हफ्ते 25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

4 of 6
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

रोहित शेट्टी
इन दिनों पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 को लेकर काफी बज बना हुआ है। दर्शकों के बीच इस शो ने खास जगह बना ली है। शो को बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि रोहित एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये चार्ज करते हैं। 

Jawan: 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित है शाहरुख की 'जवान'? लंबे समय से उठ रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब

विज्ञापन

5 of 6
कॉफी विद करण में करण जौहर और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्मों के अलावा पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' को होस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने में 'बिग बॉस' भी होस्ट किया है। कॉफी विद करण को होस्ट करने के लिए करण जौहर एक से दो करोड़ रूपये फीस के तौर पर लेते हैं। 

Hazel Keech-Yuvraj: दूसरी बार माता-पिता बने हेजल कीच और युवराज सिंह, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'लॉक अप' - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रणौत ने एकता कपूर के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' को होस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कंगना इस शो के एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए एक करोड़ रुपये चार्ज करती थीं।

यह भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh Trolled: यो यो हनी सिंह ने स्टेज पर चढ़कर किया कुछ ऐसा, बंदर से होने लगी तुलना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें