बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत जितनी धमाकेदार रही थी उतनी लोकप्रियता बाद में इसे नहीं मिली। बिग बॉस का यह सीजन टीआरपी में कमाल नहीं दिखा पाया। जल्द ही शो को उसका विनर मिलने वाला है। ट्रॉफी की रेस में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल फाइनलिस्ट में हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही शो के टॉप चार फाइनलिस्ट के नाम लीक हो गए हैं।