हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लाखों फैंस के लिए बुरी खबर है। सपना चौधरी बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। जानिए, सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद भी सपना चौधरी क्यों बेघर हो गई...
पढ़ें:- Bigg Boss 11: सलमान के सामने सपना चौधरी ने दिखाए ऐसे तेवर, दंग रह गए घरवाले
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
बिग बॉस के सीजन 11 में सबसे चौंकाने वाला फैसला हुआ है। एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने के बावजूद सपना चौधरी को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया। इस बार सपना के अलावा हिना, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा नॉमीनेट हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
Sapna Chaudhary
वीकंड के वार में घर से बाहर होने वाले प्रतिभागी को अलग तरीके से चुना गया। बिग बॉस के घर के गार्डन में एक रोटेटिंग प्लेटफॉर्म बनाया गया था। इस प्लेट फार्म पर तीन कुर्सियां लगाई गई थीं। प्लेटफॉर्म के घूमने के आधार पर एक सदस्य का एलिमिनेशन होना था।
4 of 5
Sapna Choudhray
आपको बता दें कि सपना चौधरी के घर से बेघर होने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस हर सप्ताह सपना चौधरी को घर में बनाए रखने के लिए लाखों वोट कर रहे थे और सपना चौधरी को टाइटल का मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
हाल ही में International Business Times, India ने एक पोल कर दर्शकों से पूछा था कि शो से इस सप्ताह कौन घर से बेघर होना चाहिए तो 57 फीसदी दर्शक चाहते हैं कि हिना घर से बेघर हों। शिल्पा को 17% और सपना और प्रियांक को 13-13% दर्शकों ने बेघर करने की अपील की थी।