रियलिटी शो KBC को 9वें सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। झारखंड की अनामिका मजूमदार 1 करोड़ जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।
विज्ञापन
2 of 4
अनामिका बी कॉम ग्रेजुएट हैं और एक सोशल वर्कर हैं जो कि 'फेथ इन इंडिया' नाम से NGO चलाती हैं। करोड़पति बनने के बाद उन्होंने कहा, वह ये पैसा अपने NGO पर खर्च करेंगी ताकि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके।
विज्ञापन
3 of 4
उन्होंने ये भी कहा कि वो ये पैसा पार्टी करके खर्च नहीं करना चाहती इसलिए जब मैं जीतकर घर गई हमने ज्यादा बड़ी पार्टी का आयोजन नहीं किया क्योंकि यह पैसे की बर्बादी है। ये मेरी मेहनत का अपमान होगा। वो जीती हुई रकम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई और एनजीओ की एक्टिविटी पर खर्च करना चाहती हैं।
अनामिका ने बताया कि उन्होंने KBC 9 की तैयारी 15-20 दिन में ही की थी। हालांकि मैंने दिन रात एक-करके तैयारी की। मैने करंट अफेयर्स की तीन चार किताबें पढ़ीं। इसके अलावा इतिहास में हमेशा से मैं काफी मजबूत रही हूं।