मशहूर डांसिंग शो 'नच बलिए' के सीजन-6 के दिव्यांग डांसर विनोद ठाकुर की अचानक तबीयत खराब हो गई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मलाड़ के रक्षा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विनोद ठाकुर
विनोद व्हील चेयर पर इंडिया गेट (दिल्ली) से गेट वे ऑफ इंडिया (मुंबई) का 1500 किलोमिटर का सफर तय करने निकले थे। वह अपना यह सफर पूरा करने के करीब ही थे कि अचानक रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई और यह बेहोश हो के गिर पड़े।
विज्ञापन
3 of 5
vinod thakur
विनोद 18 मार्च को दिल्ली से रवाना हुए थे और 40 दिन के इस कैंपेन को वह 30 अप्रैल को पूरा करने वाले थे पर दुर्भाग्यवश वह ऐसा करने से चुक गए। डॉक्टर्स ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें ICU में भर्ती किया है।
4 of 5
vinod thakur
विनोद को सीरियस डिहाइड्रेशन, लो बीपी, अनियमित हार्ट बीट के चलते भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की एक टीम गठित की है।
विनोद एक बेहतरीन डांसर के अलावा स्टंट मास्टर और व्हील चेयर क्रिकेटर भी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले उन्हें टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस-12' के लिए भी अप्रोज किया गया है।