मशहूर टीवी सीरियल 'जय कन्हैया लाल की' में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता भट्टाचार्य इन दिनों सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने शो में अपने को-स्टार विशाल वशिष्ठ से ऑनस्क्रीन रोमांस करने के लिए साफ इनकार कर दिया है। शो में दोनों एक्टर्स को सुहागरात का एक सीन शूट करना था लेकिन सीन के बारे में जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस ने शूट करने से मना कर दिया। इसके बाद शो के प्रोड्यूसर ने ये बड़ा काम कर दिया।