हमारी बहू सिल्क सीरियल के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीटीवी पर पिछली नवंबर तक प्रसारित होते रहे शो 'हमारी बहू सिल्क' के मुख्य कलाकारों में चाहत पांडे, उर्वी सिंह, जान खान और रीवा चौधरी हैं, जबकि सहायक कलाकारों में मानस शाह, राजेश कुमार, सरिता जोशी, कीर्ति चौधरी, जीशान खान और ममता वर्मा शामिल हैं। शुरुआत में इस शो के निर्माता देवयानी राले और सुधांशु त्रिपाठी रहे। बाद में सिल्वर आइवरी प्रोडक्शन के मालिक ज्योति गुप्ता इस शो के कर्ताधर्ता बन गए। शो के कलाकारों का कहना है कि जब भी पैसे की बात देवयानी राले से की जाती है तो वह ज्योति गुप्ता पर टाल देती हैं जबकि ज्योति गुप्ता का बहाना रहता है कि उन्हें चैनल से पैसा नहीं मिला है।