कहते हैं कि कोई लाख कोशिश कर ले मगर 'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते' हैं। जी हां, अब कोई करे भी तो क्या करे प्यार चीज ही ऐसी, जिसे जितना छुपाने की कोशिश करो लोगों को पता चल ही जाता है। टीवी के पावर कपल माने जाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। दोनों ने अपनी शादी को दो साल तक छुपाए रखा। मगर फिर भी उनकी शादी की बात जमाने को पता चल ही गई। तो आइए जानते हैं टीवी के इस सीता राम की प्रेम कहानी के बारे में…