फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे के राम सीता ने अयोध्या में मनाई शादी की 10वीं सालगिरह, राम मंदिर के लिए दान भी दिया

Wed, 17 Feb 2021 02:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे पर राम सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता पाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी के बेहद ही प्यारे कपल माने जाते हैं। 15 फरवरी को गुरमीत और देबिना की शादी को 10 साल पूरे हो गए। ऐसे में इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए गुरमीत और देबिना अयोध्या पहुंचे। गुरमीत ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी साझा की जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
गुरमीत और देबिना ने 15 फरवरी 2011 मे शादी की थी। शादी के 10 साल पूरे होने के मौके पर गुरमीत और देबिना प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी का आशीर्वाद लेने अयोध्या पंहुचे। गुरमीत ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा , 'जय श्री राम। हम दोनों की लिए ये एहसास बहुत कीमती है। हम बहुत आभारी हैं। ये मेरे पसंदीदा दिनों में से एक हैं'।




 
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
गुरमीत और देबिना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में देबिना और गुरमीत नदी किनारे हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों ने गले में माला भी पहनी हुई है। बता दें कि गुरमीत और देबिना ने मंदिर में दान भी दिया। दोनों के प्यार की शुरूआत टीवी शो 'रामायण' से हुई थी इस वजह से प्रभु श्री राम और माता सीता उन दोनों के दिलों में ही विशेष स्थान रखते हैं।

4 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
गुरमीत ने कहा, 'हमारे पास हमेशा उनका आशीर्वाद था शायद ये ही कारण हैं कि टीवी इंडस्ट्री में रामायण शो के साथ हम अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। आज हम जो कुछ भी हैं वो उस शो के कारण ही हैं। ये हमारे लिए भावुक कर देने वाला पल था। हम वहां शांति से बैठे और उन्हें हर चीज के लिए धन्यवाद दिया। अब तक रामजी ने ही हमारी नैय्या पार लगाई है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि टीवी पर राम और सीता के रूप में पहले ही अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया प्रसिद्ध थे। इसके बावजूद गुरमीत और देबिना राम सीता के किरदार में लोगों को पसंद आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो गुरमीत जल्द ही फिल्म 'द वाइफ' में नजर आने वाले हैं। ये एक हॉरर फिल्म हैं। वहीं देबिना यूट्यूब चैनल में व्यस्त हैं। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही ये जोड़ी एक साथ किसी शो में काम करते नजर आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें