टेलीविजन पर सालों से राज कर रहीं अभिनेत्री गुरदीप कोहली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। गुरदीप का जन्म 30 जनवरी 1980 को हुआ था। इस साल गुरदीप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। गुरदीप कोहली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में धारावाहिक 'संजीवनी' से की थी। इस धारावाहिक में उन्होंने डॉक्टर जूही का किरदार निभाया था। धारावाहिक को दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिला था और ये उस समय का सफल सीरियल रहा था।