फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के सेट से आधी रात आया शूटिंग का बुलावा, मेकअप लगाकर पहुंचा हीरो और फिर..

Thu, 05 Nov 2020 12:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में कहानी के 20 साल आगे आ जाने के बाद से इसमें तमाम उतार-चढ़ाव दिखाए जा रहे हैं। कनिका मान इन दिनों छोटी गुड्डन बनी हुई हैं और उनकी जिंदगी में हीरो बनकर आए हैं, अगस्त्य यानी सवि ठाकुर। शो में बिरला परिवार के बैड बॉय मनी बिरला की एंट्री भी हुई है जिसका रोल प्रथम कुंवर निभा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनेक पौराणिक शोज में भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर प्रथम ने अपने करीबी लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, हालांकि इस बार उनका सेलिब्रेशन काफी अलग था। जहां इस एक्टर के परिवार और दोस्तों ने इस खास दिन पर उनकी एक यादगार शुरुआत कराई, वहीं ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के कलाकार और क्रू सदस्य भी पीछे नहीं थे। इस एक्टर के छुट्टी पर होने के बावजूद इस टीम ने उन्हें एक सरप्राइज देने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रथम बताते हैं, "मुझे अपना बर्थडे एंजॉय करने के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई थी। हालांकि रात करीब 12:30 बजे मुझे गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा की टीम से कॉल आया कि मैं सेट पर आ जाऊं क्योंकि उन्हें एपिसोड की शूटिंग खत्म करने के लिए कुछ क्लोज शॉट्स लेने हैं। मैं सीन्स का हिस्सा बनने की बात सोचकर वहां पहुंचा लेकिन मुझे इतने शानदार सरप्राइज की उम्मीद नहीं थी, जो उन्होंने मेरे लिए प्लान किया था।”

4 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक सभी कलाकारों ने वहां प्रथम के लिए एक बड़ा-सा केक मंगाया था। लंबी शूटिंग के बाद काफी थके हुए होने के बावजूद सभी ने प्रथम बर्थडे मनाने के लिए बहुत उत्साहित थे। प्रथम के मुताबिक, यह मेरे लिए बड़ा खुशनुमा और रोमांचक अनुभव था। मुझे खुशी है कि गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा के सेट पर मुझे एक और परिवार मिल गया है। यह वाकई बहुत स्वीट और खास पहल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रथम बताते हैं, "मैं आमतौर पर अपने जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर जाता हूं लेकिन इस साल महामारी के कारण स्थिति अलग है और इसलिए मैंने अपने प्लान में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया। चूंकि मेरी छुट्टी थी, तो मैंने गुरुद्वारा जाकर रोज के लंगर के लिए कुछ भोजन सामग्री दान की और इससे मेरे अंदर बड़ा सकारात्मक भाव पैदा हुआ। मुझे खुशी है कि मैं कुछ नेक काम कर सका।"

पढ़ें: शाहरुख की अगली फिल्म की शूटिंग का निकला मुहूर्त, अगले जन्मदिन से पहले बड़े परदे पर लौटने का वादा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें