फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: इस वजह से मुश्किल में पड़ गए थे ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अमन गुप्ता, कपिल के शो में हुआ खुलासा

Mon, 31 Jan 2022 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा शो में शार्क टैंक के जज - फोटो : social media
टीवी की दुनिया के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस रविवार सोनी पर ही प्रसारित होने वाले शो 'शार्क टैंक इंडिया' के सारे जज मेहमान बनकर आए। ममाअर्थ की सह-संस्थापक गजल अलघ ने अपनी और बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता के साथ हाल ही में हुए एक मजेदार किस्से को इस एपिसोड में बताया। 
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा , शार्क टैंक इंडिया - फोटो : social media
शार्क टैंक इंडिया के फैंस ने पहचाना
गजल ने खुलासा करते हुए कहा कि अमन एक मॉल में गए थे और कुछ लोगों ने जो शार्क टैंक इंडिया को देखते हैं उन्होंने अमन को पहचान लिया था। इसके बाद उन्हें लगा कि सभी लोग उन्हें जानते हैं। हालांकि 15 मिनट तक कोई उनसे ऑटोग्राफ लेने नहीं आया तो इन्होंने अपना फोन निकालकर मास्क उतार के घूमना शुरू कर दिया। इन्हें लगा कि अगर मास्क उतार कर घूमूंगा तो लोग मेरी शक्ल देख पाएंगे और मुझे जानेंगे।"
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अमन गुप्ता - फोटो : social media
पुलिस से हुआ सामना
गजल ने आगे बताया, "15 से 20 मिनट बाद भी ऑटो ग्राफ लेने तो कोई नहीं आया लेकिन पुलिस जरूर आ गई थी चलान काटने क्योंकि इन्होंने मास्क उतार दिया था।" ये बात पूरी होते ही कपिल की हंसी छूट गई थी। कपिल का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : social media
ये है शार्क टैंक इंडिया का लक्ष्य
शार्क टैंक इंडिया का लक्ष्य भारत में इंटरप्रीनयॉरशिप को बढ़ावा देना है। इस शो में नए इंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) आते हैं, अपने आइडियाज सामने रखते हैं और अगर जजों (Judges) को उनका आइडिया पसंद आ गया तो वे इसमें इन्वेस्ट करते हैं। इस पैनल में गजल अलघ और अमन गुप्ता के साथ-साथ अशनीर ग्रोवर (भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के कार्यकारी निदेशक), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ), विनीता सिंह (सीईओ और चीनी कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक) भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें