बिग बॉस के 12वें हफ्ते में अर्शी खान घर से बेघर हो गईं। घर से बाहर आते ही अर्शी ने विकास की जमकर तारीफ की। वहीं हिना खान को नागिन कहा। वहीं अर्शी खान की क्लासमेट रहीं गहना वशिष्ठ ने शो के बारे में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Bigg Boss 11
गहना ने कहा, 'विकास गुप्ता ने अर्शी को घर से बाहर आने पर शो में काम देने का झूठा झांसा दिया है। विकास धूर्त और मास्टरमाइंड हैं। उसने अर्शी के एविक्शन को बहुत ही शातिर तरीके से प्लान किया है।'
पढ़ें- घर में घुसते ही आम इंसान हो जाते हैं सलमान खान, देर से आने पर 'सुल्तान' से ये बात कहते हैं नौकर
विज्ञापन
3 of 6
गहना वशिष्ठ
गहना का कहना है कि विकास ने हिना खान जैसी मजबूत खिलाड़ी से अर्शी की लड़ाई करवा दी। विकास पहले से ही जानते थे कि शिल्पा और वो काफी मजबूत दावेदार हैं। इसलिए उन्होंने पहले अर्शी को शो से बाहर करवा दिया।
पढ़ें- 'टाइगर' के आगे पानी मांग रहा 'बाहुबली', साल की सबसे बड़ी फिल्म के साथ तोड़ डाले ये 10 रिकॉर्ड
4 of 6
बिग बॉस
गहना ने ये थी कहा, 'कलर्स की क्रिएटिव टीम में विकास के कई दोस्त हैं। मैं पहले दिन से कह रही हूं कि इस बार का बिग बॉस फिक्स है। विकास, शिल्पा, प्रियांक और बंदगी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हिना खान को भी पूरा भरोसा है कि वो घर से बाहर नहीं होंगी।'
पढ़ें- 150 करोड़ फीस लेकर सलमान ने कहा था 'टाइगर जिंदा है', विलेन की फीस सुनकर दिमाग हिल जाएगा
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस
बता दें कि कल के एपिसोड में ही हिना लव के सामने दावा करती नजर आईं थीं कि वो आखिर तक बाहर नहीं होंगी। गहना ने आगे कहा, 'हिना, विकास और शिल्पा का कंफर्म है कि वे आखिर तक बाहर नहीं होंगे लेकिन उन्हें दूसरों को किसी तरह बाहर करना है। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई भी नकली थी, जिसके झांसे में घर के कई सदस्य आ गए।
गहना ने कहा कि विकास गुप्ता ड्रैकुला हैं जो फ्रेशर कंटेस्टेंट्स को फंसाते हैं और उनका खून पीते हैं और वो नए लोगों की बलि लेकर और ताकतवर होते जाते हैं। इससे पता चलता है कि बिग बॉस 11 पूरी तरह से फिक्स है।