गीतांजलि मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि वाराणसी की है और उत्तर प्रदेश में तंज कसना रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल है, इससे भी मदद मिलती है आपको हास्य अभिनय में?
बिल्कुल सही बात कही आपने। हमारे यहां की तो बातचीत में ही व्यंग्य बाण छुपे होते हैं। मां, बेटी को व्यंग्य कस देगी। सास, बहू को ताना मार देगी। हमारे धारावाहिक में भी हमारी जो सास है कटोरी देवी, वह भी बात बात में ऐसा करती दिखती ही हैं। लेकिन ये जो पारिवारिक नोकझोंक है, यही एक खूबसूरत रिश्ते की अच्छी पहल होती है।