फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गुलाटी ने सरेआम शहनाज गिल को लगाई फटकार, बोले- ये तुम्हारा शो नहीं है

Fri, 28 Feb 2020 07:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gautam Gulati and Shehnaaz Gill - फोटो : Colors Tv
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को नया शो मिल गया। इन दिनों दोनों कलर्स टीवी के नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं। हालांकि इस शो में दर्शकों को वो मजा नहीं मिल रहा जैसा कि बिग बॉस में मिल रहा था। इस बीच शो में तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने बिग बॉस के विनर रह चुके गौतम गुलाटी को बुलाया। लेकिन शो में अचानक कुछ ऐसा हो गया कि गौतम, शहनाज से नाराज हो गए और उनको सबके सामने फटकार लगा दी।  
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaaz Gill - फोटो : Colors Tv
दरअसल 'मुझसे शादी करोगे' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि गौतम गुलाटी घर में ग्रैंड एंट्री करते हैं। गौतम कहते हैं कि वो होस्ट हैं और वो आएं हैं तो कुछ तो लेकर जाएंगे। इसके बाद गौतम, शहनाज से कहते हैं, 'एक बंदे का समझ आता है, दो का समझ आता है लेकिन सारे के सारे आपके साथ अगर एफर्ट नहीं कर रहे हैं तो कुछ गड़बड़ आप में भी होगी।' इस पर शहनाज कहती हैं, 'मैं किसी को अटेंशन नहीं दूंगी, मैं सबको ग्रुप में बुलाती हूं, जिससे मस्ती कर सकें।'
विज्ञापन

3 of 5
Mayank - फोटो : Colors Tv
इसके बाद गौतम पूछते हैं कि क्या कोई लड़का शहनाज को रिजेक्ट करना चाहता है? तो मयंक अपना हाथ उठा देते हैं और कहते हैं शहनाज खुद हमें जानने की कोशिश ही नहीं कर ही हैं। मयंक की बात सुनकर शहनाज गुस्से में कहती हैं, 'आप बात को बढ़ा रहे हो, तो यह इस शो में रहने के लायक भी नहीं हैं। ये मेरा शो है।'

4 of 5
Gautam Gulati - फोटो : Colors Tv
शहनाज की इन बातों को सुनकर गौतम गुलाटी, शहनाज से कहते हैं, 'गलतफहमी है आपकी, ये आपका शो नहीं है, ये उनका भी शो है। आप किसी की बेइज्जती नहीं कर सकते। यहां आप किसी एक की नहीं, बल्कि सबकी बेइज्जती कर रहे हो।' इसके बाद क्या होगा ये आपको शो देखने पर पता चलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Gill, Gautam Gulati - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि शहनाज ने बिग बॉस में कहा था कि वो गौतम गुलाटी को बहुत पसंद करती हैं। जब गौतम बिग बॉस में आए थो शहनाज उनके पीछे पड़ गई थीं और उन्हें Kiss करके काफी परेशान कर दिया था। हालांकि अब नए शो में दोनों के बीच तकरार देखने को मिली है।

मिस्टर इंडिया के रीमेक पर बढ़ा विवाद, शेखर कपूर को जावेद अख्तर का खरा जवाब
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें