लगता है बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान शो को लगातार देख रही हैं। इसलिए उन्होंने हिना खान को अर्शी पर भद्दी टिप्पणी करने के चलते अप्रत्यक्ष रूप से लताड़ा है। गौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिना के इस की इस बात को लेकर नाराजगी जताई है...
विज्ञापन
2 of 5
हिना खान
बता दें कि बिग बॉस को लगभग सवा महीना हो गया है लेकिन घर में झगड़ा बराबर चालू है। लेकिन इस बीच बिग बॉस सीजन 7 की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान को हिना खान की एक बात लग गई है। दरअसल, हिना शो में अर्शी पर बहुत ही भद्दी टिप्पणी करती दिखाईं दी।
विज्ञापन
3 of 5
gauhar khan
हिना ने अपना आपा खोते हुए कहा था कि 'अर्शी तुम्हें कपड़े फाड़कर ही काम मिलेगा बाहर।' शायद ये बात गौहर खान के दिल में घर गईं और उन्होंने अपने ट्विटर के जरिए कह डाला कि' एक लड़की की इज्जत के लिए जंग और दूसरी लड़की की कोई इज्जत नहीं।'
Ek ladki ki izzat ke liye Jung..Aur doosri ladki ki koi izzat nahi ??It's ok to discuss a girls conduct with others n judge? Kapde phaad ke kaam milega??Not suggestive?? Not derogatory?? Hmm yaar values ho toh sabke liye ek jaise ho!! Varna galat Sab hain!!
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 9, 2017
4 of 5
Pritam Singh
गौहर की इस बात से साफ जाहिर होता है कि वे ये बात सीधे हिना खान को लेकर ही कह रही हैं। गौहर के इस मैसेज पर शो के पूर्व कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह ने कहा कि 'हर कोई गौहर खान नहीं बन सकता, तुमने जो बिग बॉस में खेल खेला था उसके आपको सैल्यूट है बॉस।' वहीं, गौहर ने ट्वीट कर प्रीतम को थैंक्स कहा है।'
@GAUAHAR_KHAN har koi Gauahar nahi ban sakta .The way u conducted urself in ur session salute hai Boss 🙏
— Pritam Singh (@iampritampyaare) November 9, 2017
आपको बता दें कि वो गौहर ही थीं जब शो में कुशाल टंडन और वीजे एंडी के विवाद में कूदी थीं और एंडी को सपोर्ट किया था। लेकिन गौहर जब पक्षपात के कठघरे में आ गईं जब कुशाल के तनिशा को गाली देने पर कोई एक्शन नहीं लिया था। खैर, गौहर के इस ट्वीट का हिना का क्या जवाब देंगी ये तो हिना खान के घर से आने के बाद ही पता चलेगा।