फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हिना खान ने साक्षी तंवर को कहा था बदसूरत, गौहर खान बोलीं- 'तमीज तो सीखी नहीं'

Thu, 30 Nov 2017 11:20 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 4
Gauhar Khan
रियलिटी शो बिग बॉस में हिना खान अपनी हरकतों की वजहों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हिना गौहर और साक्षी तंवर की बुराई कर रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान ने हिना को आड़े हाथ लिया है। 

पढे़ं- दलाल की बात सुन सुलगीं एक्ट्रेस सुलगना, रोल देने के बदले रखा था घटिया ऑफर
विज्ञापन

2 of 4
Gauhar Khan
गौहर खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और हिना खान को खरी खरी सुनाई है। गौहर ने लिखा - 'अच्छाई और तमीज तो सीखी नहीं, सीखा होता तो झूठे घमंड में आकर कही गई बात पे लोग इतना हंसते नहीं। अल्लाह सबको तरक्की दे..आमीन। घमंड ने आज तक किसी का कुछ भला नहीं  किया..साक्षी तंवर आप बहुत सुंदर हैं।'   
  Acchaii aur tameez toh seekhi nahi, math karna seekha hota toh aaj jhoote ghamand me aake kahi gayi baat pe log itna haste nahi..Lol!!! Allah sabko tarakki de.... Ameen!! Ghamand be aaj tak kisi ka kuch bhalaa nahi kiya.. sakshi tanwar u are beautiful💛 — Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 29, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
Hina Khan
बुधवार को बिग बॉस का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें हिना गौहर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को अपने से कम और साक्षी तंवर की आंखों पर कमेंट करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में हिना अर्शी से अपने और गौहर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर बात कर रही हैं। हिना अर्शी से कहती हैं कि गौहर के उनके मुकाबले फॉलोअर्स बहुत कम है बल्कि आधे के आधे भी नहीं है। वहीं अर्शी हिना से ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि साक्षी के फीचर्स ज्यादा अच्छे नहीं हैं तो वहीं हिना उन्हें इशारों में ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि उनकी आंखों में कुछ दिक्कत है।

पढे़ं- आज सुलझ सकता है पद्मावती विवाद, संसद में पेश होंगे भंसाली
विज्ञापन

4 of 4
Hina Khan
आपको बता दें कि गौहर बिग बॉस सीजन 7 की विजेता है। इस सीजन में भी वो एक टास्क के दौरान घर के अंदर गई थी। जिसके बाद हिना गौहर की बुराई करते हुई दिखाई दी थीं। यहां तक की गौहर ने हिना को अर्शी पर किए गए भद्दे कमेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर लताड़ा भी था। 

पढे़ं- बॉलीवुड नाइट को रोशन करेंगे विद्या बालन और अक्षय कुमार, यहां मचेगा धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें